ADHIK JANKARI

एक अलग सोच कामयाबी के लिए

life

Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi | ज़िंदगी क्या है ?

Reading Time: 6 minutes

Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi

ज़िंदगी क्या है ? What Is Life In Hindi Zindagi kya hai ? इस article में आज हम ज़िंदगी के

बारे में बात करेगें ज़िंदगी क्या है ? और ये जानने कि कोशिश करेगें के

Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi | ज़िंदगी क्या है ? बहुत से लोगों का ये मानना हे।

के इंसान कि Zindagi एक तरहा का खेल है।

जो हर इंसान को अपने पूरे जीवन में खेलना पड़ता है। और इस खेल का मुख्य खिलाड़ी ख़ुद इंसान होता है।

God ने जब इंसान को इस ज़मीन पर उतारा तो उसको ये नहीं बताया के  What Is Life Zindagi kya hai ?

लेकिन इंसान को एक ऐसा Mind दिया है। जो उसको समझने में मदद करता है। लेकिन इंसान अपने Mind

के Thoughts में ऐसा उलझ कर रह जाता है। उसको अपनी ज़िंदगी को समझना मुश्किल हो जाता है।

ज़्यादातर लोगों की सोच ये होती है। God ने हमें जो ज़िंदगी दी है। उसको हमे जीना तो है। और जीने के लिए 

कुछ तो करना ही पड़ता है। लेकिन जीवन का मक़सद न होने से हमें जीवन में कुछ ख़ास नज़र नहीं आता 

इसलिए जीवन के अंदर जोश और उत्साह की कमी नज़र आती है। 

ज़िंदगी में सबसे ख़ास चीज़ क्या है ?

इंसान के जीवन में सबसे ख़ास चीज़ अगर देखने को मिलती है तो वो है उसकी उम्र

लेकिन अब यहाँ दो बातें हें। उम्र पाना एक पहलू है जबकि उम्र को सही अंदाज़ में जीना दूसरा पहलू है।

अक्सर लोग ये समझते हें के उम्र बढ़ रही है। जबकि कड़वा सच ये है।

इंसान की उम्र बजाए बढ्ने के घट रही होती है। इस लिए इंसान को चाहिए जितना हो सके

अपने जीवन को जोश और उत्साह के साथ जिए।

ज़िंदगी जीने के लिए क्या ज़रूरी है ?

सबसे पहले अपनी पसंद और ना पसंद को पहचाने फिर अपनी पसंद का काम करें।

और हमेशा अपने अंदर की आवाज़ को सुने आप वो ही काम करें।

जिसे आप अपने दिल और दिमाग़ से अच्छे अंदाज़ से कर सकें।  

किसी भी काम को पैसे या दिखावे के लिए न करें।

जीवन में अक्सर ऐसे मोक़े आते हें। जहाँ आप ये तय कर सकते हें।

आपको आपने जीवन में क्या चाहिए। जीवन में अच्छे अवसर कभी अपने हाथ से न जाने दें।

उसको समझने की कोशिश करें। और उस पर काम करना शुरू करें। Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi

👉  ज़िंदगी अच्छी कैसे जिए | Zindagi Acchi Kaise Jiye

जीवन का सही मतलब क्या है ?

संसार में आप जितने भी लोगों को देखते हें वे सब लोग अपने जीवन को जीने के लिए भाग रहें हें।

हम सब लोग जेसा भी अपने जीवन को जीते हें। शायद ये सही तरीक़ा नहीं है।

क्या आप ने कभी अपने जीवन में शांत होकर सोचा है। नहीं ना तो अब सोचये।

आप जो जीवन जी रहें हें। क्या उसमे सकून है। अगर आप सकून से बेठकर सोचेगै।

तो आप को अपने अंदर से जवाब ज़रूर मिलेगा। लेकिन अपनी Life की भाग दोड़ में आपने कभी नहीं सोचा।

असल में इंसान अपनी इच्छाओ को को पूरा करने में लगा रेहता है। मुझे ये मिल जाए या मेरा वो काम पूरा

हो जाए तो में बहुत ख़ुश हो जाऊगा। इन सब चीज़ों में उलझ कर इंसान अपनी असल ख़ुशी को भूल जाता है।

आपको ये समझना होगा के इंसान की Life के अंदर जितनी भि इच्छाए हें।

अगर ये सब इच्छाए इंसान की पूरी हो जाए। तब भि सिर्फ कुछ वक़्त की ख़ुशी मिल सकती है।

बाक़ी नहीं और इसी वजह से  हम अपने आज के दिन को भूल जाते हें।

और फिर से अपनी ख़ुशी को कल पर टाल देते हें। लेकिन दोस्तो कल कभी नहीं आता।

अगर जीवन में कुछ आता हे, तो वो सिर्फ आज है। या फिर जिस वक़्त में ज़िंदगी

आप गुज़ार रहें हो वो लम्हा है। अगर आप अपनी Life को ख़ुशी से गुज़ारना चाहते हो

तो अपनी इच्छाओ को ख़त्म कर के ज़िंदगी के हर लम्हे को ख़ुशी के साथ जियो।

आप को अपनी Life को खुल कर जीना है। तो अपनी  इच्छाओ को मारना होगा।

क्यूकी, ये इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन होती हें। 

क्या ज़िंदगी सिर्फ इतनी सी है ?

आप ये हेडिंग पढ़कर सोच रहे होंगे। के जीवन आखिर कितना सा है।

ऑस्ट्रेलिया के एक बहुत ही महान साहित्यकारों में एक नाम Bryce Courtenay का है।

जिनकी ज़िंदगी 1933 से 2012 तक थी। उन्होंने अपनी 55 साल की उम्र में लिखना शुरू किया।

और अपने जीवन में 21 किताबें पब्लिश की। जिसकी दो करोड़ से भी ज़्यादा प्रतियां बिकी।

उनकी किताबों में से उनकी एक किताब सबसे ज़्यादा पॉपुलर हुई। जिसका नाम था। The Power Of One.

और उनकी किताबों में से एक छोटी सी किताब जो उन्होंने 2007 में पब्लिश की जिसका नाम है।

A Recipe For Dreaming

जिसमें उन्होंने एक बहुत ही ख़ास बात लिखी।

जो इंसानी ज़िंदगी में सोचने पर मजबूर करने वाली बात थी।

उसी का कुछ अंश आज मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं।

कुछ इस तरह लिखा Bryce ने [ ऐसा लगता है। हमारे ऊपर चीज़ों को इकट्ठा करने का जुनून सवार है।

हम एक घर को जोड़ने के लिए अपने आप को 30 साल तक क़र्ज़ में डाल देते हैं।

और हम 30 साल तक बेकार की नौकरियां करते हैं। जिन से हम नफरत करते हैं।

ताकि रिटायर होने के लिए हमारे पास जमा क्या हुआ पैसा रह सके। और हम पूर्ण अंधकार में मर सकें।

एक दूसरा तरीक़ा है। हम उन चीज़ों का सपना देखें, जिन्हें हम करना चाहते हैं।

और उन्हें कर डालें। ज़िंदगी चीज़ों के होने के बारे में नहीं है।

ज़िंदगी चीज़ों को करने के बारे में है। चीज़ों को करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

या तो आप बिना बोर हुए जितनी ज़रूरत है। उससे ज्यादा पैसे कमाते हैं।

या फिर यह जान लेते हैं। कि खुशहाली से जीने के लिए आपको इतनी आर्थिक सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

और आप मरते भी हंसते हुए हैं। ] दोस्तों किसी हद तक Bryce ने शायद सही बात कही है।

अगर आप देखें, आज ज़्यादा लोग उनके कहे पहले तरीक़े से ही अपनी ज़िंदगी जिए जा रहे हैं।

लेकिन आज सबसे बड़ी परेशानी ये है। लोग यह जानते हुए भी कि हमारी ज़िंदगी का बीता हुआ कल

वापस नहीं आएगा, फिर भी उसी तरह अपनी जिंदगी जी रहे हैं। Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi

आइये ज़िंदगी के कुछ पहलुओं पर नज़र डालते हैं।

आज के इस दौर में हर इंसान अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए और एक अच्छा जीवन गुज़ारने के लिए।

ख़ूब मेहनत कर रहा है। लेकिन इस सब के पीछे वह यह भूल गया है।

के Zindagi kya hai ? What Is Life जीवन में आगे बढ़ने का सबसे पहला क़दम आपकी सोच है।

आपकी आदत है। आपका दूसरों के साथ कैसा सलूक है। सबसे पहले इंसान को अपनी सोच बदलनी होगी।

अपनी सोच को सही और अच्छा बनाना होगा।

👉अपनी सोच अपनी आदत को कैसे बदलें | How To Change Your Thinking, Your Habit 

हमेशा दूसरे की अच्छाइयों को देखना होगा।

ना कि उसकी बुराइयों को। अपने Mind में हमेशा अच्छे विचार लाने होंगे।

दूसरों की परेशानियों में उनके साथ मिलकर चलना होगा। दूसरे लोगों की मदद करनी होगी।

अगर God ने आपको सब कुछ दिया है। तो कभी दूसरों को नीचा ना समझें।

उनके साथ सदैव मिलकर चलें। अपने अंदर कभी भी अहंकार को जन्म न लेने दें।

👉  आदतें ज़िंदगी बदल देती हैं | Habits Change Lives

हमेशा सीधे रास्ते पर चलते रहिए।

इस ज़मीन पर God ने इंसान को बहुत ही ख़ूबसूरत चीज़े दी है।

जो हमारे चारों तरफ हैं। लेकिन इंसान कभी भी इनको गहराई से महसूस नहीं करता।

और ना ही इनका मज़ा लेता है। इंसान को चाहिए के God के इस अनमोल तोहफे को,

अपने दिल की गहराइयों से महसूस करें। क्या आपने कभी देखा है।

हमारे चारों तरफ कितना सुंदर वातावरण होता है। जिसको हम कभी देख ही नहीं पाते।

God ने हमें एक मज़बूत दिमाग़ दिया है। एक अच्छा जिस्म दिया है। दो अच्छी आंखें दी है।

जिनसे हम अच्छा और सही देख सकें। दो कान दिए जिनसे हमें हमेशा अच्छी बातें ही सुननी चाहिए।

लेकिन अफसोस यह है। इंसान इन सब चीज़ो को गहराई से महसूस नहीं करता है।

दुनिया भर की उलझन में लगा रहता है। लेकिन यह आप पर निर्भर है।

आप अपनी शक्ति को कैसा देखते हैं। अगर आप चाहें तो,

आप अपने आसपास के अच्छे वातावरण को महसूस करके सीधे रास्ते पर चल सकते हैं।

हमेशा अच्छा सुने, अच्छा देखें, अच्छा बोले, और अच्छा महसूस करें। लेकिन यह सब आप पर निर्भर है।

क्या आप को मालूम है 👉 God ने हमें क्यों चुना है? | Why Has God Chosen Us? तो ये ज़रूर पढे।

ज़िंदगी समझाने वाले अनमोल विचार।

1. अगर आप जीवन दुखी हो कर जी रहे हैं तो यह बहुत कम है।

2. ज़िंदगी को ख़ुशी से जियो तो बहुत लंबी और आसान है।

3. गुस्सा, चिंता, पछतावा और शिकायत में अपना वक़्त बर्बाद मत करो।

4. अपनी ख़ुशी की ज़िम्मेदारी ख़ुद लो इसे कभी दूसरे लोगों के हाथों में ना डालो।

5. किसी भी बदलाव से घबराए नहीं बल्कि उसे स्वीकार करें क्योंकि,

कुछ बदलाव आपको सफलता दिलाएंगे तो कुछ सफल होने के गुण सिखाएंगे।

6. हमेशा ऐसा काम करें, जो हर कोई दुआ दे क्योंकि दुआओं का कोई रंग नहीं होता,

और ना ही कोई मोल होता है यह अनमोल होती हैं।

अनमोल विचार।

7. जब हम हमेशा दूसरे लोगों में अच्छाइयां देखते हैं तो जीवन आसान और खूबसूरत हो जाता है।

8. अपने जीवन को बदलने के लिए लड़ना पड़ता है और आसान बनाने के लिए समझना पड़ता है।

9. जिनके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ होता है उनके पास रूठने और टूटने का वक़्त नहीं होता

इसलिए गलत सोच और गलत अंदाज़ इंसान को रिश्ते से गुमराह कर देते हैं।

10. जीवन इतना मुश्किल इसलिए लगता है क्योंकि लोग आसानी से मिली हुई चीज़ो की क़दर नहीं जानते।

11. कभी भी जीवन में मायूस नहीं होना चाहिए, क्योंकि क्या पता कब कहां से जीवन अचानक अच्छा मोड़ ले ले।

12. एक समझदार इंसान न तो किसी की बुराई सुनता है और न किसी की बुराई करता है।

13. इंसान के संस्कार बता देते हैं उसका परिवार कैसा है।

14. बातचीत बता देती है इंसान कैसा है।

15. बहस बता देती है ज्ञान कैसा है।

16. मुश्किलें बता देती हैं हौसला कैसा है।

17. स्पर्श बता देता है नियत कैसी है।

18. नज़रें बता देती हैं चरित्र कैसा है।

दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल Zindagi kya hai ? What Is Life In Hindi कैसा लगा।

आप हमें कमेंट या ईमेल से बता सकते हैं।

Email–  info@adhikjankari.com 

                                      धन्यवाद……🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *