ADHIK JANKARI

एक अलग सोच कामयाबी के लिए

life

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

Reading Time: 7 minutes

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़ेे

आज हम आप को इस Article में ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े Happy Life Tips in Hindi में  समझाएगे।

दोस्तों ख़ुश रहना इंसान की ज़िंदगी का बचपन से ही स्वभाव होता है। आपने देखा होगा।

छोटे बच्चे अक्सर ख़ुश रहते हैं। इसलिए जब इंसान बड़ा होता है। तब उसको अपने बचपन की बातें,

ज़रूर याद आती हैं। फिर वो यही कहता है। बचपन के वो दिन बेस्ट डेज होते थे।

क्योंकि इंसान पैदाइशी Happy होता है। लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते हैं। वैसे वैसे हमारी

ख़ुशी का लेवल कम होने लगता है। लेकिन ऐसा सबके साथ नहीं होता कुछ लोग दुनिया में ऐसे भी हैं।

जो अपनी ख़ुशी को सारी ज़िंदगी अपने साथ रखते हैं।

और दूसरे लोगों को ख़ुशी बांटते हैं। लेकिन ऐसे लोग इस दुनिया में बहुत कम मिलते हैं।

उनकी ज़िंदगी में अगर दुख आता है, तो वह उसको हंसकर ख़ुशी से स्वीकार करते हैं।

और उस दुख का सामना डटकर करते हैं। क्योंकि उनको पता है। दुख सुख का  आना जाना लगा रहता है।

लेकिन ऐसे लोग आमतौर पर चिंता में नहीं पड़ते, अक्सर हंसते मुस्कुराते और ख़ुश रहते हैं।

क्योंकि, उनको Happy Life Tips के बारे में मालुम हे। लेकिन अब सवाल यह उठता है।

जब यह सब लोग हर हाल में ख़ुश रह सकते हैं। बाकी और लोग क्यों नहीं रह सकते।

आखिर उन लोगों की ऐसी कौन सी आदतें हैं। जो उन्हें दुनिया भर की टेंशन के बीच खुशहाल बनाए रखती हैं।

तो आइए जानते हैं। Happy Life Tips In Hindi| ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

जो आपको ख़ुश रहने में काफी मदद करेंगे।

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

👉  ज़िंदगी अच्छी कैसे जिए | Zindagi Acchi Kaise Jiye

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

1.) ख़ुश रहने वाले लोग अच्छाई तलाश करते हैं। बुराई नहीं:

इंसान हमेशा Negativity को जल्दी Catch करते हैं। अक्सर लोग दूसरों के अंदर जो भी कमी होती है।

उसको बहुत जल्दी से देख लेते हैं। और उनकी अच्छाई की तरफ उनका ध्यान नहीं जाता।

ऐसा इसलिए होता है। वह हमेशा दूसरों की कमियां देखते हैं। कभी उनकी अच्छाइयों की तरह नहीं देखते।

किसी भी इंसान के अंदर अच्छाई को देखना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको यह जानना होगा।

आखिर क्यों वह इंसान इतना अच्छा है। बस आपको अपने आप से यह सवाल पूछना है। मुझे यकीन है।

जब आप अपने अंदर यह सवाल करेंगे। तो आपका Mind बहुत तेज़ी के साथ,

आपको उस इंसान के अंदर की अनगिनत अच्छाइयां दिखाना शुरू कर देगा।

जब आप लोगों के अंदर सिर्फ अच्छाई तलाश करोगे। तो आपके Mind के अंदर Positive Energy आने लगेगी।

जिससे आप हमेशा Positive रहने लगोगे। आपको बस हमेशा यह सोचना है। Happy Life कैसे जिए। 

दोस्तों, चाहे आपके साथ कितना भी बुरा क्यों ना हो जाए।आपको ये मानना होगा, जो होता है। अच्छे के लिए होता है।

हो सकता है। God ने आपके लिए कुछ उससे अच्छा तैयार कर रखा हो।

इसलिए आपको हार हाल में ख़ुश रहना हे। और अपने God पर पूरा यक़ीन रखना हे। 

2.) ख़ुश रहने वाले माफ करना जानते हैं।

इंसान के अंदर का जो Ego होता है। वह कभी-कभी किसी दूसरे इंसान को चोट पहुंचा देता है।

लेकिन जो लोग हमेशा ख़ुश रहते हैं। वह किसी Ego वाले इंसान की ऐसी छोटी मोटी बातों को हंस कर टाल देते हैं।

और उनको माफ भी कर देते हैं। बल्कि कभी-कभी तो वह माफी भी मांग लेते हैं।

क्योंकि ऐसे लोग माफी मांगने से कभी शर्म नहीं करते। वह जानते हैं।

अगर वह अपनी Ego को बाहर निकालेंगे तो उनकी लाइफ में ख़ुशी नहीं रहेगी।

इसलिए, वह माफी मांगने में कभी कंजूसी नहीं करते। हमेशा याद रखें माफ करना और माफी मांगना,

आपके Mind को हल्का करता है। जब आप किसी को माफ करते हैं। या किसी से माफी मांगते हैं।

तो आप अपने Mind के अंदर सब उलझनों से मुक्त हो जाते हैं।

3.) ख़ुश रहने वाले लोग हमेशा Strong Relationship बनाते हैं।

ज़िंदगी में ख़ुश रहने के लिए इंसान को सबसे पहले Happy Life Tips In Hindi| ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

अपनाने चाहिए। और फिर सबसे पहले अपनी फैमिली और अपने अच्छे दोस्तों के साथ,

स्ट्रांग रिलेशनशिप बनानी चाहिए। क्योंकि इंसान की ज़िंदगी में यह दोनों सबसे मज़बूत पिलर होते हैं।

इंसान को ज़िंदगी में ख़ुश रहने के लिए फैमिली और फ्रेंड्स का बहुत बड़ा योगदान होता है।

हो सकता है। आपके पास दुनिया भर की दौलत हो। लेकिन, अगर आपके पास एक अच्छी फैमिली और अच्छे दोस्त नहीं है।

फिर आप ज़्यादा वक़्त तक ख़ुश नहीं रह पाएंगे। याद रखिए इंसान को एक Strong Relationship बनाने के लिए,

हमेशा अपने हितों से ऊपर उठकर देखना होता है। हमेशा दूसरों को गहराई से समझन होता है।

अपनी फैमिली की केयर करनी होती है। और अच्छे दोस्तों को लाइक करना होता है।

हर बुरे वक़्त में उनके साथ मिलकर खड़े रहना होता है। इसलिए जितना हो सके,

अपने रिश्तो को बेहतर बनाएं। हमेशा मुस्कुराते हुए मिलना सीखे। और अपने सगे संबंधों को गले लगाए।

जब आप ऐसा करते हैं। तब आपको बदले में वही मिलता है। जो आप दूसरों को देते हैं।

और आपकी ज़िंदगी भी ख़ुशहाल होना शुरू हो जाती है। इसलिए हमेशा Strong Relationship बनाकर चले। 

4.) आपके बारे में लोग क्या सोचते हैं इसको Ignore करें।

आजकल ज़्यादातर लोगों की सोच इस तरह की हो गई है। कि जो दूसरे लोग चाहते हैं। वो हम करें।

या फिर जिस तरह के एक्टर या मॉडल हमें दिखाते हैं। ज़्यादातर लोग ऐसा ही बनना चाहते हैं।

जैसे कि दूसरे लोग दिखावा करते हैं। लेकिन इन सब के पीछे इंसान इतना पड़ चुका है।

की अपनी हि पहचान खो चुका है। हो सकता है। शायद आप पर वह कपड़े सूट न हो रहे हो।

लेकिन फिर भी आप उन्हें पहनते हैं। क्योंकि आपने दूसरों को ऐसा करते देखा है।

इसलिए इंसान आज दिखावे की ज़िंदगी जी रहा है। दूसरे लोग आपके बारे में जो कहते हैं।

आप फौरन वही करने की कोशिश करते हैं। इसी चक्कर में इंसान अपनी ख़ुद की पहचान को भुला बैठा है।

और दूसरों की हाथ की कठपुतली बन गया है। इंसान को सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है।

आप जो भी हैं। जैसे भी हैं। अपने आप में बहुत ख़ास है। और यह सिर्फ आप ख़ुद ही जान सकते हैं।

दूसरा आपको कोई नहीं बताएगा। अगर आपको अपनी ख़ास पहचान बनानी है। 

तो अपना आइडियल आपको ख़ुद बनना होगा। किसी दूसरे की कॉपी करके अपनी ख़ुद की पहचान को न खोने दें।

अपने आप को इतना बेहतर बनाएं, दूसरा आपके बारे में कभी कुछ ग़लत न कह सके।

अगर लोग आपके बारे में कुछ बुरा कहते हैं। तो इसको इग्नोर करें।

और अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने में अपना हंड्रेड परसेंट लगा दें। बस यही आपका लक्ष्य होना चाहिए।

5.) सबकी ख़ुशी और ज़िंदगी अलग-अलग है।

मान लीजिए, आप किसी काम को बड़ी लगन और मेहनत से कर रहे हैं। और आप उस काम में फेल हो जाते हैं।

तब आपको बिल्कुल भी अफसोस नहीं करना चाहिए। बल्कि आप अपने आप को दिलासा दे,

कोई बात नहीं अगर में आज इस काम मैं फेल हो गया। कल ज़रूर कामयाब हो जाऊंगा।

अगर आप ख़ुद को दिलासा नहीं देते फिर आप भी उसी भीड़ का हिस्सा बन जाओगे।

जो लोग ख़ुद को दिलासा नहीं देते। और अपने काम को बीच में ही हार कर छोड़ देते हैं।

वो कभी कामयाब नहीं हो पाते। वो लोग उसी में ख़ुश रहते हैं। और कभी आगे नहीं बढ़ पाते।

और न ही कभी दोबारा कोशिश करते हैं। लेकिन ख़ुश रहने वाले लोग कभी अपनी हार का ग़म नहीं मनाते।

वो हार कर भी ज़िंदगी में बार-बार कोशिश करते रहते हैं। इसलिए कभी भी हर वक़्त दूसरे की ख़ुशी के,

बारे में ज़्यादा मत सोचिए। पहले अपने आप को ख़ुश रखने का सोचिए।

क्योंकि हर इंसान की ज़िंदगी और ख़ुशी अलग-अलग है। आप ख़ुद ही अपनी ज़िंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

और अपनी ज़िंदगी को ख़ुशी के साथ जी सकते हैं।

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

👉  वक़्त का सही इस्तेमाल कैसे करें। How To Make Good Use Of Time

6.) साधारण ज़िंदगी जिए।

एक खुशहाल और साधारण ज़िंदगी जीना तभी संभव है। जब आप अपनी ज़िंदगी को सच्चाई के साथ जी रहे हो।

लेकिन अब सवाल यह है। कि ख़ुद अपने आप में सच्चे कैसे बने। और साधारण ज़िंदगी जिए।

इसके लिए कोई बड़े प्रयास करने की ज़रूरत नहीं। बस आपको कुछ बातों पर अमल करना होगा।

और Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े सीखने होगे।

सबसे पहले आप अपने अंदर ख़ुद को तलाशें। और अपने आप को जाने क्या आप अपनी ज़िंदगी ख़ुद जी रहे हैं।

या फिर दूसरों की नकल करके ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। साधारण ज़िंदगी जीने के लिए,

आपको अपनी ज़िंदगी ख़ुद जीनी होगी। न कि दूसरों की तरह। तभी आप ख़ुश रह सकते हैं।

जहां तक हो सके, अपनी ख़ुशी को अपने आप चुने। क्योंकि आप से बेहतर दूसरा नहीं जान सकता।

याद रखें, आप कोई रोबोट नहीं है। कि आपका ख़ुश होना या दुखी होना किसी दूसरे पर निर्भर करें।

ख़ुश होना सिर्फ आपके अपने हाथ में है। न की किसी दूसरे के हाथ में।

7.) छोटी-छोटी बातों को नज़र अंदाज़ करना सीखें।

ख़ुश रहने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।

इसके लिए सबसे पहले आपको खुले Mind रहना बहुत ज़रूरी है। ज़िंदगी में आपने अक्सर देखा होगा।

अपनी फैमिली में या फिर दोस्तों के साथ छोटी-छोटी बेकार की बातें हो जाती हैं।

आपको इन सब बातों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए। तभी आप अपनी ज़िंदगी में ख़ुश रह सकते हैं।

Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

8.) वर्तमान में ख़ुशी से जियो।

इस दुनिया में ज़्यादातर लोग दो वजह से परेशान रहते हैं। या तो वह बार-बार अपने Past के बारे में सोचते रहते हैं।

या फिर Future के बारे में। लेकिन देखा गया है। लोग अपने Past के बारे में ज़्यादा सोचते हैं।

आप हमेशा याद रखें, जो भी आपके Past में हो चुका है। अब उसको सोचने का कोई फायदा नहीं।

आप जिस वक़्त में अपनी ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। उसी को खुशी के साथ गुज़ारे।

और अपनी ज़िंदगी का भरपूर मज़ा ले। क्योंकि ना तो हम अपना Past बदल सकते हैं।

और ना ही Future को अभी ला सकते हैं। लेकिन हां, आप यह ज़रूर कर सकते हैं।

अपने Past की गलतियों को देखकर अपने आने वाले कल को संवार सकते हैं।

और एक अच्छी Planning कर सकते हैं। और अपना एक Goal बनाकर उस पर काम कर सकते हें।

 इसलिए  ख़ुश रहना है तो Present में जियो, न कि बीते हुए कल को सोच सोच कर रोते रहो।

दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल Happy Life Tips In Hindi | ज़िंदगी में ख़ुश रहने के तरीक़े

कैसा लगा। आप हमें कमेंट या ईमेल से बता सकते हैं।

Email–  info@adhikjankari.com 

                                      धन्यवाद……🙏

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *