ADHIK JANKARI

एक अलग सोच कामयाबी के लिए

life

कड़ी मेहनत | Hard Work

Reading Time: 4 minutes

कड़ी मेहनत | Hard Work

दोस्तो आज हम आपको इस पोस्ट में कड़ी मेहनत यानि Hard Work इसके बारे में बताते हें।

आप को अपनी ज़िंदगी में कामयाब होने के लिए कितनी मेहनत करनी होगी। ताकि आप अपनी

ज़िंदगी में कामयाब बन पाए । https://amzn.to/48TckJu

कामयाबी की चाहत

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं। जो कामयाबी की चाहत रखते हैं। लेकिन कामयाबी पाना किसी

इत्तेफाक की देन नहीं। कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत (Hard Work) और डटे रहना

पड़ता है। लेकिन अगर मैं कहूं, कि बहुत से लोग कामयाब तो होना चाहते हैं। पर कामयाबी के लिए

कड़ी मेहनत (Hard Work) नहीं करना चाहते। वह लोग सोचते हैं। सब बैठे-बिठाए ही मिल जाए।

बहुत से लोग तो ऐसे भी हैं। जो किसी शॉर्टकट का इंतजार कर रहे हैं। और इस शॉर्टकट की वजह से

ग़लत रास्ते पर चलकर पैसा कमाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन उनको शायद यह नहीं मालूम

कि ग़लत रास्ते का सफर बस कुछ वक़्त के लिए होता है। लेकिन कामयाब होने की चाह ने उनकी आंखों

पर पर्दा डाल रखा है। फिर एक वक़्त ऐसा आता है। जब उन्हें ठोकर लगती है। लेकिन उस वक़्त उन लोगों

को संभलने तक का मोक़ा नहीं मिलता। क्योंकि उस वक्त बहुत देर हो चुकी होती है।

Hard Work

कड़ी मेहनत (Hard work)

👉 Kamyab Zindagi Kya Hai? | कामयाब ज़िंदगी क्या है?

ईमानदारी से कामयाब होने के लिए आपको कड़ी मेहनत (Hard Work) लगन, जुनून और सब्र करना होगा।

खाली बैठकर सोचते रहने से अगर कामयाबी मिलती, आज यह दुनिया जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कभी भी

नहीं बढ़ सकती थी। क्योंकि इस दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए बहुत से लोगों ने कड़ी मेहनत  की है। कुछ लोग

अपनी क़िस्मत को बहुत ज्यादा बुरा कहते हैं। लेकिन क़िस्मत भी उन्हीं का साथ देती है। जो कड़ी मेहनत  करते हैं।

और कभी हार नहीं मानते। सारी ज़िंदगी कड़ी मेहनत  करते रहते हैं। तभी वह कामयाबी की चोटी पर पहुंच पाते हें।

अगर आपको भी अपनी ज़िंदगी में कामयाब होना है। तो खाली बैठकर सोचने वाली इस आदत को खत्म कीजिए।

आपको कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत  करनी होगी। आज की दुनिया में लोग दूसरों की कामयाबी को देखकर

या तो उनसे जलते हैं। या फिर उनके अंदर बहुत सी कमियां निकालते हैं। यह वह लोग हैं। जो सिर्फ अपने मन में

सोचते हैं। कि मैं भी एक दिन कामयाब बन जाऊंगा। लेकिन खाली सोचने से कुछ हासिल नहीं होगा।

Hard Work

कामयाब होने के लिए लगे रहना होगा। कड़ी मेहनत (Hard Work) के बगैर कामयाबी मुमकिन नहीं।

आपने कभी आसमान पर उड़ते हुए परिंदों को देखा होगा। कुदरत ने उन सब परिंदों के लिए, इस ज़मीन पर

दाना उतारा है। लेकिन वह परिंदे अपना दाना तलाश करने के लिए खुद मेहनत करते हैं। और कुदरत ने उनके

लिए घोंसले का इंतजाम नहीं किया। परिंदे अपना घोंसला बनाने के लिए कड़ी मेहनत (Hard Work) करते हैं।

तब जाकर उनका घोंसला तैयार होता है। अब आप सोचिए, जब एक परिंदा इतनी मेहनत कर सकता है।

तो आप क्यों नहीं। आपको इन परिंदों से कुछ सीखना चाहिए। खाली हाथ पर हाथ रखकर बैठने से कुछ हासिल

नहीं होगा।

कड़ी मेहनत

👉  How To Success In Life | जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें।

कड़ी मेहनत जितनी होगी क़िस्मत भी आप पर उतना मेहरबान होगी।

इंसान अगर चाहे, अपनी क़िस्मत खुद लिख सकता है। लेकिन अगर आपको अपने क़िस्मत को आज़माना है।

तो कड़ी मेहनत (Hard Work) करनी होगी। दिन रात एक करना होगा। मैदान नहीं छोड़ना होगा। चाहे कोई

भी परेशानी आपके कामयाबी के रास्ते में आए। फिर भी पीछे नहीं हटना है। तभी आप कामयाब हो सकते हैं।

फिर देखना क़िस्मत आप पर कितना मेहरबान होती है। फिर अपनी क़िस्मत को कभी बुरा नहीं कहोगे। मेहनत

इतनी करो क़िस्मत भी तुम्हारा साथ देने पर मजबूर हो जाए।

कड़ी मेहनत का नतीजा

आज इस दुनिया में जितनी भी तरक़्क़ी हे।और आप तेज़ी से के साथ बदलाव देख रहे हैं। वो सब किसी ना किसी

की कड़ी मेहनत (Hard Work) का नतीजा है। दुनिया के अंदर आज जितनी भी हम सहूलत पा रहे हैं। वो सब

उन लोगों की देन है। जो दिन रात मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। और इस दुनिया को कामयाबी की तरफ

ले जा रहे हैं।

ए पी जे अब्दुल कलाम

ए पी जे अब्दुल कलाम ने सही कहा था। (आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत (Hard Work) असफलता नामक बीमारी

को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। यह आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।) और एक बात ध्यान रखें, कि

इंतज़ार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है। जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। आपको यह याद रखना चाहिए।

कि मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो, जब आप कामयाब हो जाओ, तो दुनिया आप पर नाज़ करें। अपनी मेहनत का कभी

किसी के सामने ढिंढोरा मत पीटो। आपकी कामयाबी दुनिया को ख़ुद नज़र आ जाएगी। फिर वही लोग जो आपको देखकर

कहते थे। कुछ नहीं कर पाएगा। वह कहेंगे हमें मालूम था ये  इंसान एक दिन ज़रूर कामयाब होगा। इसमें कुछ बात है।

फिर वही सब लोग आपकी तारीफ करने पर मजबूर होंगे। बस आप ख़ामोशी के साथ कड़ी मेहनत (Hard Work) करते जाएं।

दुनिया की कोई ताकत आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकती।

दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कड़ी मेहनत (Hard Work) कैसी लगी।

आप हमें कमेंट या ईमेल से बता सकते है। Email-  info@adhikjankari.com 

                                                                 धन्यवाद…….🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *