ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | How To Motivate Yourself

Reading Time: 5 minutes

मज़बूत बनो ख़ुद को मोटिवेट रखो

आज हम आप को बतायगे, के आप ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation

और सेल्फ मोटिवेशन क्या है। और अपने काम पर फोकस कैसे करें। ताकि आप ख़ुद को

समझ सके और अपनी life को कामयाब बना सकें। दोस्तों इस दुनिया में बहुत से लोगों 

को नहीं मालूम की ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation दुनिया में बहुत से

लोगों के साथ कई बार ऐसा होता है। जब हम कोई अच्छा काम करते हैं। हमारा दिल और

दिमाग़ ख़ुशी से भरा होता है। या  कोई अच्छी मूवी देखते हैं। कोई मोटिवेशनल वीडियो, कोई

मोटिवेशन आर्टिकल पड़ते हैं। तब हम ख़ुद को बहुत अच्छा और हल्का महसूस करते हैं।

और हम charged up  हो जाते हैं। आप ज़रा उस वक्त को याद कीजिए। जब आप अपने आप

से ख़ुद कुछ इस तरह की बातें करते होंगे। अब तो कुछ भी हो जाए, मुझे भी उस कामयाब

आदमी की तरह कुछ करना है। मैं भी सब को कामयाब होकर दिखाऊंगा। चाहे जो भी हो जाए

मैं अपना वक़्त बर्बाद नहीं करूंगा। लेकिन अगली सुबह जब आप अपनी नींद से जागते हैं। उस

वक़्त सब आपके mind से निकल चुका होता है। फिर से आप अपने रोज़ाना के कामों में busy हो

जाते हैं। तो ऐसे में ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation

अपने mind की अच्छी बातों को अपनी ज़िंदगी में कैसे अप्लाई करें। आज मैं आपके साथ कुछ ऐसे

आसान तरीके शेयर करूंगा। जिससे आप हर दिन ख़ुद को मोटिवेट रख सकते हैं।

How To Motivate Yourself

👉  कड़ी मेहनत | Hard Work

Time limit

आपने देखा होगा, कोई भी खिलाड़ी जब मैदान में अपनी पूरी लगन और जुनून के साथ खेलता है।

तो उसको पता होता है। कि जो वक़्त उसके खेल के लिए दिया गया है। उसी वक़्त में उसको खेल

पूरा करना होता है। तभी वह इतने जोश और लगन से खेलता है। अगर किसी भी खेल में आप टाइम

लिमिट ना रखे, तो कोई भी खिलाड़ी इतने जोश के साथ नहीं खेल सकता। ज़्यादातर लोगों को लगता है।

कि हम सभी के पास अभी बहुत वक़्त बचा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। तेज़ी के साथ बदलती दुनिया

में किसी को नहीं मालूम कि कल क्या होने वाला है। इसके बारे में कोई नहीं जानता, अगर आप अपनी

ज़िंदगी को हर रोज़ ऐसे जियो। जैसे यह आपकी ज़िंदगी का आखरी दिन है।आप किसी ना किसी दिन

सही साबित हो जाएंगे। अब आप सोचें ज़रा अगर यह मेरी ज़िंदगी का आखरी दिन होता, तो क्या मैं आज

वह करता जो मैं करने वाला हूं। बहुत सी बातें ज़िंदगी में बड़ी कड़वी होती है।लेकिन उनके अंदर सच्चाई

छुपी होती है। अगर हम अपने मरने के ख्याल को सोचें तो हम डर जाते हैं। बात सच्ची है। लेकिन फिर भी

लोग जानने की कोशिश नहीं करते।

How To Motivate Yourself

बस एक कमफ़र्ट ज़ोन में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। हमारे पास इतना वक़्त

नहीं है। जितना हम सोचते हैं। और इसे फालतू बर्बाद करते हैं। मैं  सिर्फ आपको सच्चाई से रूबरू करवा

रहा हूं। मेरा मक़सद किसी के दिल को चोट पहुंचाना बिल्कुल नहीं है। आपको बस यह समझाना चाहता हूं।

आपने जो इस दुनिया में कामयाब होने के ख्वाब देखे हैं। फिर आप जो भी हासिल करना चाहते हैं। उसको

उसी टाइम लिमिट के अंदर हासिल कीजिए। ऊपर वाले ने आपको किसी मक़सद से ही इस दुनिया में भेजा है।

बिना किसी मक़सद के इस दुनिया में कोई  इंसान न आया है। और न आएगा। आपकी ज़िम्मेदारी है। आप

अपनी ज़िंदगी को और अपने मक़सद को कैसे पहचाने।

और ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation

👉  Kamyab Zindagi Kya Hai? | कामयाब ज़िंदगी क्या है?

सब ठीक है।

इंसान के अंदर सबसे कमी की बात ये है। वह अपनी परेशानियों में उलझकर सबके सामने यह कहता नज़र

आता है। कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लाइफ में बहुत परेशान हूं। किस्मत मेरा साथ नहीं दे रही जबकि

उसको ऐसा बिल्कुल नहीं कहना चाहिए। इंसान को हर हाल में यह कहना चाहिए। सब ठीक है। (all is well)

चाहे कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों ना हो। हमेशा अपने mind से अच्छी बात ही करनी चाहिए। उसको नहीं

मालूम कि हम जब अच्छी बात बोलते हैं। तो हमारे mind को पॉजिटिव सिगनल मिल रहे होते है। इसलिए

हमेशा अच्छी बात बोलिए। mind में कभी भी नेगेटिव सिग्नल ना भेजें। mind का यही असूल है। जिस दिन आप

mind के इस खेल को समझ जाओगे। उस दिन आप अपनी जबान से अच्छी बात ही निकालोगे। जब आप अच्छा

सोचना और अच्छा बोलना शुरू कर दो उसी दिन से आपकी life में चेंज आना शुरू हो जाएगा। आप ख़ुद महसूस

करोगे। अगर आपको पॉजिटिव रिजल्ट पाना है। ख़ुद को मोटिवेट रखना है। तो all is well सब ठीक है। इस नियम

को अपनी लाइफ में अप्लाई करना होगा।

👉  अपने ल्क्ष्ये को कैसे पहचाने | How To Identify Your Goals

अपने काम पर फोकस बनाए रखें।

दोस्तों अक्सर हमने देखा है। जब हम कोई गोल बनाते हैं। तो कुछ वक्त तक हम उस पर अपना पूरा फोकस रखते हैं।

और उस काम के प्रति मोटिवेट भी रहते हैं। लेकिन फिर धीरे-धीरे अपना मोटिवेशन खो देते हैं। ऐसा तब होता है। जब

हम अपनी लाइफ में बहुत सारी चीजों पर फोकस करते हैं। जब भी हम अपने काम से हटकर दूसरी चेजों को ज़्यादा

अहमियत देने लगते हैं। उस वक़्त हम अपने मेन मकसद से फोकस हटाकर। कुछ और करने लग जाते हैं। क्यूकी हमे

नहीं मालूम की हम ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation अगर हम अपने काम पर लगातार फोकस

रखते हुए काम करते हैं। तो हमारा मोटिवेशन भी बना रहेगा। अगर हम ऐसा नहीं करते। तो ध्यान रहे हम अपने आप

ख़ुद को कमज़ोर बनाने का काम करते हैं। मोटिवेट रहने के लिए हमेशा ऐसा काम तलाश करें। जिस पर आप अपना

पूरा फोकस कर सकें। कोई भी ऐसा काम ना करें। जिस से आपका मोटिवेशन और फोकस ना रहे। जब आप अपने

फोकस से भटकने लगे। आप अपने आप को मोटिवेट रखने के लिए कोई अच्छा आर्टिकल पढ़ सकते हैं। जिस काम पर

आपका फोकस है। उसी काम की कोई बुक पढ़ सकते हैं। या कोई अच्छी मूवी देख सकते हैं। या फिर किसी अच्छे

motivational speaker को भी सुन सकते हैं। आजकल इंटरनेट पर सब कुछ है। इससे आप charged up भी हो जाओगे।

और आपका मोटिवेशन और फोकस कमज़ोर नहीं पड़ेगा। बस आपको जितना हो सके, मोटिवेट रहना है। ताकि आपके

माइंड को हमेशा पॉजिटिव सिग्नल मिलता रहे। और हमेशा मोटिवेट रह सके।

दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट ख़ुद को मोटिवेट कैसे करें | Self Motivation कैसी लगी।

आप हमें कमेंट या ईमेल से बता सकते हैं।  Email-  info@adhikjankari.com      

                                                                  धन्यवाद………🙏